फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर जेल पहुंचकर 2137 बहनों ने भाईयों को बांधी राखी

विजय पुंडीर Updated Sat, 09 Aug 2025 08:48 PM IST

लुक्सर स्थित जिला कारागार में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शनिवार को भाई-बहन के रिश्ते की अनोखी मिसाल देखने को मिली। 2137 बहनों ने जेल पहुंचकर अपने भाईयों को राखी बांधी। जेल अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर सुबह से ही जेल परिसर में उत्साह का माहौल रहा। महिला मुलाकाती बहनें अपने भाइयों के लिए राखी, मिठाई और आशीर्वाद लेकर पहुंचीं। शनिवार शाम 4 बजे तक कुल 2137 महिला मुलाकाती बहनों और उनके साथ आए 796 बच्चों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। कारागार प्रशासन ने मुलाकात व्यवस्था को व्यवस्थित करते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। आकस्मिक चिकित्सीय सहायता के लिए जेल चिकित्सक डॉ. विवेकपाल सिंह के नेतृत्व में फार्मासिस्ट दिनेश कुमार वर्मा व शिवशंकर गौतम सहित टीम को अंदर-बाहर आवश्यक औषधियों के साथ तैनात किया गया। सुरक्षा के लिए 50 पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए। त्योहार के दौरान समाजसेवी संस्थाओं ने भी योगदान दिया। इस मौके पर कारापाल संजय कुमार शाही, राजेश कुमार मौर्य, उपकारापाल सुरजीत सिंह, शिशिर कांत, मनोज कुमार सिंह, अनूप कुमार, अनुज कुमार, उपकारापाल ज्ञानलता पाल, रोटरी क्लब के मुकुल गोयल, हेमंत शर्मा मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें