भारत सरकार की पहल से अब छात्राओं के लिए नोएडा के राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का कोर्स शुरू किया है। जो अब छात्राओं को एआई की बारीकियां सीखने और उन्हें तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार कर रहा है। इस एक वर्षीय कोर्स की फीस न मात्र की है और इसे सफलतापूर्वक एक साल तक पूरा करने पर प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। जिसके बाद छात्राएं कई तकनीकी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनकर उभरकर रोजगार हासिल करेंगी। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अधीन नोएडा के सेक्टर-1 स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2024-25 की अगस्त 2024 से एआई पाठ्यक्रम की शुरूआत की गई थी। सहायक निदेशक देविंदर कौर ने बताया कि इस जुलाई उनके सत्र की परीक्षा के बाद अगले सत्र यानि 2025-26 की शुरूआत अगस्त 2025 से होगी। इसका पंजीकरण मई में शुरू हो जाएगा। जिसमें उनका माइक्रोसॉफ्ट सहयोग कर रहा है।