फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: आज वट सावित्री व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना लिए वट वृक्ष की पूजा में लीन रहीं महिलाएं

आज वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर नोएडा के विभिन्न मंदिरों और वट वृक्ष स्थलों पर सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने पूरे श्रद्धा भाव से वट वृक्ष की पूजा की। यह व्रत विशेष रूप से पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना हेतु किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन सती सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और भक्ति के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लिए थे। तभी से यह दिन सुहागिनों के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। नोएडा के सेक्टर-18, 19, 20, 62 और 107 के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा की, धागा बांधा और व्रत कथा सुनी। मान्यता है कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश – त्रिदेवों का वास होता है। इस वृक्ष की पूजा कर महिलाएं अपने पति के स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को व्रत की बधाइयां दीं और प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष आयोजन और कथा प्रवचन भी हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें