फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में गर्मी की दस्तक, फिर भी धुंध में लिपटा नोएडा; AQI ऑरेंज जोन में

मार्च की शुरुआत के साथ ही शहर में गर्मी ने दस्तक दे दी है, लेकिन इसके बावजूद हवा में धुंध का असर कम नहीं हुआ है। पिछले कुछ दिनों से नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ऑरेंज जोन में दर्ज किया जा रहा है, जो मध्यम से खराब श्रेणी की ओर इशारा करता है। सुबह के साथ-साथ दिन में भी शहर के कई इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल रही है। सड़कों और ऊंची इमारतों के आसपास धुंध की परत साफ नजर आ रही है। मौसम में बदलाव के बावजूद प्रदूषण का असर लोगों को महसूस हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें