नोएडा के 10 छात्रों ने अत्याधुनिक सैटेलाइट डिवाइस तैयार की, जिसे नासा और अमेरिकी एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी (AAS) ने विश्व के टॉप 20 प्रोजेक्ट्स में शामिल किया है। यह डिवाइस कैन साइज की है, जिसमें उत्तर ध्रुव की दिशा में केंद्रित रहने वाला विशेष कैमरा लगा है। छात्रों को पांच जून में अमेरिका के वर्जीनिया में प्रोजेक्ट प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया है। सभी छात्रों को वीजा मिल चुका है। इस उपलब्धि से संस्थान और शहर में उत्साह का माहौल है।