फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नोएडा में पीजी खाली कराने को लेकर संचालिका ने युवती से की मारपीट, वीडियो सामने आया

अनुज कुमार Updated Thu, 20 Nov 2025 04:55 PM IST

सेक्टर 62 में पीजी खाली करने को लेकर पीजी संचालिका ने युवती के साथ मारपीट कर दी। संचालिका पर धक्का-मुक्की के बाद हाथ मरोड़ने का आरोप है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने संचालिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रितु व विपिन राज होम्स नामक पीजी का संचालन करते हैं। यहां लड़कियां रहती हैं। बुधवार को इस पीजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक मिनट 13 सेकेंड के इस वीडियो में पीजी के रिसेप्शन के पास संचालिका रितु पीजी में रहने वाली युवती का हाथ पकड़कर मरोड़ते हुए दिखाई दे रही है। थप्पड़ भी मार रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें