नोएडा सेक्टर 33 ए स्थित शिवालिक पार्क में नोएडा प्राधिकरण द्वारा पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा शनिवार को काफी भीड़ रही। पहले यह आयोजन नोएडा स्टेडियम में होता था लेकिन पिछले कुछ सालों से शिवालिक पार्क में किया जा रहा है। इस पार्क की भी अपनी कहानी है,आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) की कहानी आम नागरिकों द्वारा बेहतर जीवन स्तर के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ निरंतर संघर्ष, कानूनी बाधाओं, और सीमित संसाधनों के बीच निवासियों की समस्याओं को हल करने की एक अनकही गाथा भी है ये पार्क मेले में अमर उजाला संवाददाता से डीडीआरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि कई साल पहले जब आलोक टण्डन यहां के सीईओ थे तब इस पार्क में कूड़ा लाकर डाला जाता है बहुत गन्दगी रहती थी, लेकिन जब आरडब्ल्यूए द्वारा इसका कड़ा विरोध किया गया तब जाकर बड़ी मुश्किल से इसे पार्क बनाया गया और आज ये जगह नोएडा की सबसे सुंदर जगह में से एक है।