नोएडा सेक्टर 33 स्थित शिल्प हाट में शिल्प उत्सव का आयोजन किया गया है। यह उत्सव 29 दिसंबर तक चलेगा। जिसमे देशभर के कलाकारो के हाथों से बने 1 लाख से ज्यादा हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। इस नोएडा हाट में जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध पश्मीना के शॉल, बिहार के लिट्टी चोखा समेत स्वादिष्ट व्यंजनो समेत घर को सजाने वाले बेहद सुंदर और आकर्षक उत्पादों के स्ट़़ॉल लगाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस शिल्प हाट में नि:शुल्क प्रवेश है। इस शिल्प उत्सव का उद्देेश्य देशभर के आत्मनिर्भर कलाकारों, व्यापारियों को प्रोत्साहित करना और रोजगार देना है। जानें क्या है इस शिल्प हाट में नोएडा शिल्प हाट के अधिकारियों के मुताबिक इस शिल्प उत्सव में उत्तर पूर्व भारत की प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विविधता से युक्त पारंपरिक और पर्यावरण अनुकूल उत्पाद जिनमें बांस और बेंत के बने कुर्सियां, लैंप, बैग, टोकरी के स्टॉल लगाए गए हैं। इसके साथ ही असम, मिजोरम के सिल्क शॉल, परंपरागत ट्राइबल आभूषण, जैविक चाय, मसाले और शहद समेत मणिपुर की पारंपरिक धार्मिक पेंटिंग वाली थंगा पेंटिंग की सुंदर पेंटिंग्स के भी स्टाल लगाए गए हैं। उत्तम गुणवत्ता वाले कश्मीर की पश्मीना की बारीकी कढ़ाई वाले शॉल, आकर्षक डिजाइन वाली हस्तनिर्मित कालीन, केसर, बादाम, अखरोट जैसे सूखे मेवे के स्टॉल लगाए गए हैं।