नोएडा जिले में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने नए साल में 31 बस चालकों को नियुक्त किया है। इनमें से नोएडा डिपो को 15 और ग्रेटर नोएडा डिपो को 16 मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि परिवहन निगम की कमेटी ने इन्हें चुना है। नवंबर में रोजगार मेला लगाकर प्रक्रिया शुरू की गई थी। दिसंबर महीने में दो चरणों में चयन प्रक्रिया पूरी कर चालक चुने गए। इसी महीने से नए बस चालक कमान संभालेंगे। जिले में जनवरी में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से 31 नए बस चालक नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर-39 स्थित नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्याम नारायण पांडेय ने बताया, 29 नवंबर को इसके लिए रोजगार मेला लगाया गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया था। इनके चुनाव के लिए परिवहन निगम ने कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी के अध्यक्ष क्षेत्रीय प्रबंधक रहे, कमेटी में उन्हे और अन्य दो सहायक प्रबंधकों को सदस्य के तौर पर रखा गया। इसके बाद उन्हें चुना गया। बस चालकों की चयन प्रक्रिया 2 चरणों से होकर गुजरती है। पहले चरण में परिवहन निगम की कमेटी करती है। उसके बाद दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया गाजियाबाद के लोनी स्थित डिपो कार्यालय में होती है। इनमें से पहले चरण में कमेटी ने 43 लोगों को सरे चरण में कुल 31 लोगों को पास किया। नवंबर महीने में शुरू हुई यह प्रक्रिया दिसंबर में पूरी कर ली गई। इनकी समयानुसार ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। गौतमबुद्ध नगर जिले में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से नवंबर में बस चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला लगाया गया था। दो 6 चरणों को पूरा करने के बाद कुल 31 नए बस चालक चुने गए। -मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, गौतमबुद्ध नगर