नोएडा की छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रमेथियस स्कूल ने 'नोएडा टैलेंट हंट' की शुरुआत की है। स्कूल के संस्थापक-अध्यक्ष एवं हेड ऑफ स्कूल मुकेश शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराना है।