ग्रेटर नोएडा में छोटे औद्योगिक भूखंडों के आवंटन के लिए नीलामी की नीति के खिलाफ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के उद्यमियों में असंतोष पनप रहा है। इंडस्ट्री एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन (आईईए) ने स्थानीय स्तर से शासन स्तर तक मुहिम छेड़ने की रणनीति बनाई है। साथ ही मांग उठाई है कि ड्रॉ की नीति से भूखंड मिलें। भूखंडों के लिए नीलामी की नीति होने के कारण ज्यादा पैसा देकर बड़े उद्यमी भूखंड हासिल कर लेते हैं। जिससे एमएसएमई के उद्यमियों को भूखंडों का लाभ नहीं मिल पाता है। इसके साथ ही अन्य प्रकार की सुविधाएं देने की भी मांग की है।