रविवार को नोएडा के जागृति अपार्टमेंट सेक्टर-71 में कुश्ती महासंघ के जिला अध्यक्ष सतपाल यादव ने शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं अपनी मां की स्मृति में मूर्ति स्थापना की, जिसका अनावरण पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, दिल्ली सांसद मनोज तिवारी, पूर्व मंत्री एवं उद्योगपति डीपी यादव, द्वारा उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुरुआत प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना अनु सिंह द्वारा गणेश वंदना से हुआ, कार्यक्रम में लोक गायक ब्रह्मपाल के टीम द्वारा गीत संगीत हुआ।