ग्रेटर नोएडा स्थित अन्नपूर्णा हॉस्टल में होली के त्योहार से करीब 3000 से अधिक छात्र हॉस्टल के आंगन में जमा हुए। सभी ने मिलकर डांस किया, संगीत का आनंद लिया और कई तरह की गतिविधियों में भाग लिया। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि छात्रों को एक-दूसरे से मिलने और दोबारा जुड़ने का मौका मिला। चेयरपर्सन कुनवर गौरव गिरी ने कहा कि उन्हें छात्रों को एक बड़े परिवार की तरह साथ में त्योहार मनाते देखकर बहुत अच्छा लगा। इस आयोजन में स्वादिष्ट भोजन, मजेदार खेल और बिना अल्कोहल वाले पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई थी, ताकि सभी छात्र मिलकर खुशी से त्योहार मना सकें। सुरक्षा और हाउसकीपिंग की पूरी व्यवस्था की गई थी ताकि सभी की सुरक्षा और सुविधा बनी रहे। अंकुर त्रिपाठी