फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्टेट इंटर-स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता के पहले दिन 300 से अधिक निशानेबाजों ने साधा निशाना

नोएडा में सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में आयोजित 26वीं यूपी स्टेट इंटर-स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। उद्घाटन के साथ ही अलग-अलग स्कूलों और अकादमी से पहुंचे 300 से अधिक निशानेबाजों ने मुकाबलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पहले दिन भी जारी रही, जिसके बाद अब तक खिलाड़ियों की संख्या करीब 1600 पहुंच गई है। एक बार में करीब 74 निशानेबाज मुकाबले में उतर रहे हैं। उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में शूटएक्स एकेडिमी के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता 23 अगस्त तक चलेगी। इसमें 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल की स्पर्धाएं हो रही हैं। आयोजकों के मुताबिक 1000 से 1200 खिलाड़ियों के पंजीकरण की संभावना थी जबकि बृहस्पतिवार तक पंजीकरण विंडो खुली रहने के कारण संख्या बढ़कर करीब 1600 हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें