पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर ग्रेटर नोएडा के अंसल गोल्फ लिंक-1 स्थित द ग्रैंड ओएसिस होटल में राधेश्याम चैरिटबल फांउडेशन की ओर से “महामानव, युग प्रवर्तकों की पावन स्मृति” थीम पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों ने अपना जीवन देश सेवा और राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुष कवि हृदय, कलम के सिपाही, राष्ट्र सेवा के लिए आजीवन समर्पित, वसूलों के पक्के और सामाजिक समरसता के प्रतीक है। जहां पंडित मदन मोहन मालवीय ने आजादी के लिए अहम भूमिका अदा करने के साथ ही पूरे विश्व को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के रूप में शिक्षा केंद्र का उपहार में दिया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री ने आधुनिक भारत के निर्माण महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के साथ देश को राष्ट्रीय राजमार्ग का उपहार दिया। कार्यक्रम में फांडेशन के सचिव सौरभ त्रिपाठी, ऋचा बवेजा, मेदिनी त्रिपाठी, खुर्रम रिजवी, विवेक कुमार पाठक, अंकुर शर्मा, पंडित नवीन गौड़, धर्मेंद्र कटारिया, रणवीर सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, अतुल तिवारी, राजीव सिंह आदि ने शिरकत की।