किसान परिवार से तालुक रखने वाली अलीगढ़ निवासी बॉक्सर कुसुम बघेल ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो समाज की बंदिशें और ताने रास्ता नहीं रोक सकते। सीमित संसाधनों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच पली-बढ़ी कुसुम आज देश की उभरती हुई महिला बॉक्सरों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। ग्रेटर नोएडा में आयोजित हो रही नौवीं महिला-पुरुष एलीट राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। इससे पहले नॉकआउट मुकाबलों में उन्होंने बिहार और पंजाब की मजबूत बॉक्सरों को पराजित कर अपने इरादों की मजबूती का परिचय दिया।