कराटे केवल एक खेल ही नहीं है, यह जीवन जीने का तरीका सिखाता है। यह अनुशासन, सम्मान, दृढ़ता और साहस का प्रतीक है। कराटे का अभ्यास व्यक्ति को न केवल शारीरिक शक्ति प्रदान करता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता, चरित्र व समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने में मदद करता है। ये बातें ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहीं।