फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सेंट मैरी स्कूल में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन, 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश शितोरियु कराटे एसोसिएशन की ओर से रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंट मैरी स्कूल में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सेंट मैरी स्कूल में आयोजित कराटे परीक्षा में विवान गुप्ता, विदित जैन, इकजोत कौर, आरव सेठी, सना आनंद, इप्सिता प्रसाद, अर्जुन, अश्विथा ने ब्लैक बेल्ट हासिल की। श्रेष्ठ, पवित, मानिक ने दूसरे केवाईयू से प्रथम केवाईयू में अपग्रेड किया। दस खिलाड़ियों को तीसरे केवाईयू में पदोन्नत किया गया। 80 को ग्रीन बेल्ट, 40 को ब्राउन बेल्ट, 90 खिलाड़ियों को ऑरेंज बेल्ट से पदोन्नत किया गया। मुख्य अतिथि एसोसिएशन के अध्यक्ष बृज मोहन खन्ना, टेक्निकल निदेशक कन्हैया कुमार, उपाध्यक्ष रवि कुमार, टेक्निकल चेयरमेन राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा गुप्ता ने विजेताओं को बेल्ट देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें