फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जेवर विधायक ने सेक्टर-37 स्थित खेल परिसर का किया दौरा, रनिंग ट्रैक बनाने के निर्देश दिए

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से जोनल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाया हुआ है। लेकिन स्टेडियम में खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की खेल सुविधाएं नहीं मिल रही है। जिसके कारण खिलाड़ियों को तैयारियों के लिए इधर उधर दूसरे जिलों में भटकना पड़ रहा है। स्टेडियम की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ स्टेडियम का दौरा किया। विधायक ने अधिकारियों को यहां पर हॉकी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम व रनिंग ट्रैक बनाने के निर्देश दिए है। जिला हॉकी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने बताया कि विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी सिंह, डीजीएम रविंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, जिला हॉकी एसोसिएशन महासचिव सरदार मंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग आदि के साथ सेक्टर-37 खेल परिसर का दौरा किया। विधायक ने यहां की स्थिति को समझा और प्राधिकरण के अधिकारियों को परिसर में जल्द से जल्द हॉकी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम व मैदान के चारों ओर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनाने के निर्देश दिए है। एसीईओ लक्ष्मी सिंह ने टेंडर पास कर हॉकी व रनिंग ट्रैक के निर्माण का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें