नोएडा के सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी नोएडा की बड़ी हाईराइज सोसाइटियों में शामिल है। करीब 4000 फ्लैट वाली इस सोसाइटी में रहने वाले लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद में निवासियों ने जलभराव, गिरते प्लास्टर, कमजोर सुरक्षा, खराब पानी, बिजली कटौती, लिफ्ट में फंसने, आवारा कुत्तों और फायर सेफ्टी समेत कई समस्याएं सामने रखीं। निवासियों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर घर खरीदने के बावजूद उन्हें सुविधाओं के बजाय हर समय सुरक्षा और भवन की स्थिति को लेकर चिंता बनी रहती है।