फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगा इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क, तालाबों और पोखरों का होगा सुंदरीकरण

नोएडा। शहर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क बनेगा। मंत्री के अनुसार करीब एक करोड़ की लागत से यह पार्क बनेगा। जहां एक ही छत के नीचे मत्स्य से जुड़े हर कार्य किए जा सकेंगे। साथ ही प्रदेश के मत्स्य विभाग को वैश्विक पहचान मिल सकेगी। वहीं शहर में के 9 बड़े तालाबों और 504 पोखरों का सुंदरीकरण किया जाएगा। यह बात नोएडा पहुंचे यूपी के मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने बैठक के दौरान कही। सेक्टर-38 स्थित शक्ति सदन गेस्ट हाउस में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने मंडलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों, लीड बैंक प्रबंधक और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक्वा पार्क बनाने की योजना के साथ ही जिले के 9 तालाबों और 504 पोखरों का सुंदरीकरण किया जाएगा। हालांकि फिलहाल 100 से अधिक पोखरों को विकसित किया जा चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें