फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में भारत पर्व: इस इंस्टीट्यूट के छात्रों का जलवा, भारतीय व्यंजनों को मिली खास पहचान, देखें ये रिपोर्ट

दिल्ली में आयोजित भारत पर्व में सेक्टर-62 स्थित इंडियन कुलिनरी इंस्टीट्यूट के छात्र अपने हाथों से बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों की भव्य प्रदर्शनी कर रहे हैं। इस आयोजन में संस्थान के करीब 50 छात्र मिलकर स्टॉल लगा रहे हैं, जहां समोसे, आलू बड़ा, चिकन टिक्का, आलू टिक्का, पनीर टिक्का और डेजर्ट में कपकेक्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। भारत पर्व में आने वाले देश-विदेश के पर्यटक भारतीय खानपान के पारंपरिक स्वाद से रूबरू हो रहे हैं और छात्रों की मेहनत की सराहना कर रहे हैं। छात्रों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और पारंपरिक खानपान को आगे बढ़ाना है, ताकि भारत में बने व्यंजन हर किसी को पसंद आएं और उनकी पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हो। इसके लिए पहले इंस्टिट्यूट में ही सभी व्यंजन तैयार किए जाते हैं और फिर उन्हें भारत पर्व स्थल तक भेजा जाता है। जैसे-जैसे लोगों की पसंद बढ़ रही है, वैसे-वैसे छात्रों का उत्साह भी दोगुना हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें