फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: 21 एएनएम कर्मियों का अटका इनकम टैक्स रिटर्न, जुर्माने के डर से CMO पहुंचीं; लगाए ये आरोप

स्वास्थ्य विभाग में बिसरख ब्लॉक की 21 एएनएम का इनकम टैक्स रिटर्न अटक गया है। सोमवार को यह सभी एएनएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय का दरवाजा खटखटाया और अपना गुस्सा जाहिर किया। यही नहीं, एएनएम कर्मियों ने सीएमओ के ऑफिस में स्टाफ पर शिकायत के बावजूद बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। इस दौरान आईटीआर में जुर्माना लगने पर लेखा प्रभारी या चार्टेड अकाउंटेंट के जिम्मेदार होने की बात कही। सोमवार की दोपहर करीब 18-20 एएनएम अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंची। एएनएम ने यह आरोप भी लगाया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाने के लिए उन्हें ट्रांसपोर्टेशन सुविधा भी नहीं मिलती है। अर्चना राय ने बताया कि 21 एएनएम बिसरख ब्लॉक में टीकाकरण और स्वास्थ्य विभाग की तमाम योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने में सहयोग करती हैं। उनका कहना है कि 2026- 2027 का इनकम टैक्स रिटर्न फार्म-16ए में 31000 रुपये दर्शाया गया है जबकि ऑनलाइन टीडीएस में शून्य नजर आ रहा है। पिछले 15-20 दिनों से सभी एएनएम ने स्वास्थ्य विभाग में संबंधित अधिकारी को कई बार समाधान के लिए संपर्क किया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्हें इनकम टैक्स में जुर्माना लगने का डर सता रहा है। ऐसे में नाराज एएनएम ने सीएमओ के सामने भी नाराजगी जाहिर की और समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा। सीएमओ ने मौके पर ही अकाउंट विभाग के स्टाफ को बुलाकर सभी दस्तावेजों की जांच की। स्टाफकर्मी का कहना था कि इनकम टैक्स विभाग के पोर्टल में तकनीकी समस्या आ रही है, लेकिन उच्च अधिकारियों ने जल्द ही ठीक होने की बात कही है। ऐसे में उन्होंने एएनएम को एक सप्ताह में समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सौम्या कटियार, दीपा वर्मा, सीमा, रूपा देवी, अंतिमा राय, संयोगिता राय, सरिता राय, शांभी, अकांक्षा गुप्ता, सपना, ज्योति चौधरी, अलका, रीता, राखी, मीरा, सुमन और पुष्पा रानी मौजूद रहीं। एएनएम को आयकर विभाग के पोर्टल में तकनीकी समस्या होने की बात सामने आई है। जल्द ही चार्टेड अकाउंटेंट से बात कर समाधान कराया जाएगा।डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, सीएमओ, गौतमबुद्ध नगर

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें