फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर से सटे नोएडा सेक्टर-56 में बढ़ीं चोरी की घटनाएं, दीवार फांदकर घुस रहे अराजक तत्व

दिल्ली और गाजियाबाद की सीमा से सटे नोएडा सेक्टर-56 में चोरी और असामाजिक गतिविधियों की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सेक्टरवासियों का आरोप है कि बॉर्डर से सटे होने का फायदा उठाकर अराजक तत्व सेक्टर की सीमा दीवार फांदकर अंदर प्रवेश कर रहे हैं और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं के कारण लोगों में असुरक्षा का माहौल है। सेक्टर-56 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उनके अनुसार, सेक्टर की करीब आठ फीट ऊंची सुरक्षा दीवार पर लगी लोहे की फेंसिंग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त कर दी गई है। इसी रास्ते से बाहरी लोग आसानी से सेक्टर में प्रवेश कर जाते हैं। रात के समय इनकी गतिविधियां अधिक बढ़ जाती हैं, जिससे चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम ढलते ही कुछ अराजक तत्व सेक्टर के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर जुटने लगते हैं। कई बार संदिग्ध लोगों को घूमते हुए देखा गया है, लेकिन कार्रवाई के अभाव में उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परिवारों में भय का माहौल है और बुजुर्ग तथा महिलाएं विशेष रूप से खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। आरडब्ल्यूए ने पुलिस से सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षतिग्रस्त फेंसिंग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, बॉर्डर क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही सीमा से लगे संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बाहरी लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें