नोएडा एक्सटेंशन स्थित शाहबेरी कार्यालय में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के अनुसांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान महासंघ के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने अध्यक्षता करते हुए आए हुए कार्यकर्ताओं संग बैठक कर श्रमिकों के हित पर किए जाने वाले कार्यों और सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर उनका लाभ दिलाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक मुख्य रूप से आगामी एक मई को मनाए जाने वाले मजदूर दिवस पर किए जाने वाले कार्यक्रम की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने कहा कि लगातार देशभर के श्रमिक भाजपा से जुड़ रहे हैं।