ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव के डूब क्षेत्र में जिला प्रशासन की टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को तोड़ा है। डूब क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध रूप से प्लॉटिंग का काम चल रहा था। जेसीबी की मदद से डूब क्षेत्र की जमीन को खाली कराया गया है। दावा है कि आठ करोड़ रुपये की कीमती जमीन को खाली कराया गया है। अब प्रशासन की टीम भूमाफिया को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी।