फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Pink Gym: पिंक जिम से सैकड़ों महिलाओं को मिली फिटनेस और आत्मविश्वास की नई पहचान

महिलाओं को सुरक्षित और प्रेरणादायक फिटनेस माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू हुए पिंक जिम ने अपने सफल सफर का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर संस्थान ने इसे केवल वर्षगांठ नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों का उत्सव बताया। जिम प्रबंधन के अनुसार, बीते एक वर्ष में अनेक महिलाओं ने पहली बार फिटनेस की ओर कदम बढ़ाया। कई महिलाओं ने व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वयं के लिए समय निकालते हुए न केवल अपनी शारीरिक सेहत में सुधार किया, बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती भी हासिल की। कई सदस्य ऐसी रहीं जिन्होंने वजन कम करने के साथ-साथ झिझक, डर और असुरक्षा जैसी बाधाओं को भी पीछे छोड़ दिया। प्रबंधन ने बताया कि पिंक जिम का उद्देश्य केवल व्यायाम कराना नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए ऐसा सुरक्षित, सम्मानजनक और सकारात्मक वातावरण तैयार करना है, जहां वे बिना किसी संकोच के अपने स्वास्थ्य और व्यक्तित्व पर काम कर सकें। जिम संचालक का मानना है कि वास्तविक सुंदरता आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मसम्मान से निखरती है। पहले वर्ष की उपलब्धियों पर संतोष जताते हुए प्रबंधन ने भविष्य में और अधिक महिलाओं को फिट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें