फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आम्रपाली जोडिएक में लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

नोएडा सेक्टर 120 स्थित आम्रपाली जोडिएक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी शारीरिक जांच के लिए पहुंच रहे हैं। जनरल फिजिशियन डॉ पवन ने बताया कि इस दौरान ब्लड शुगर, बीपी, हड्डियों की जांच, रक्त संबंधी जांच, आंखों की जांच, दांत सम्बन्धी समस्याओं की जांच की गई। इसके अलावा आयुर्वेदिक डॉक्टर ने भी होम्योपैथिक दवाइयों की सलाह दी डॉ पवन ने बताया कि सर्दी के चलते बुजुर्गों में हड्डियों के दर्द और बच्चों के सांस संबंधी की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा अधिकतर 35 से अधिक उम्र के लोगों में बीपी, शुगर और डायबिटीज़ की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में उन्होंने कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों को सुबह जल्दी उठकर योग व्यायाम या मार्निंग वॉक नियमित करने की सलाह दी है। दरअसल लोग अपने काम में व्यस्त होने के कारण खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, जबकि समय निकालकर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्टिविटी करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें