नोएडा स्थित भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी (आईएएचई) में बृहस्पतिवार को जिम की शुरुआत की गई। इस मौके पर निदेशक आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि यह सुविधा प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों के लिए काफी लाभकारी होगी। उन्होंने बताया कि बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस भी बेहद जरूरी है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।