गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा में व्यापारियों ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को साझा किया। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन सामान बेचने वाली अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से छोटे व्यापारियों को बहुत नुकसान हो रहा है। छोटे व्यापारियों का लगभग 70 फीसदी व्यापार छोटे कस्बों में भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कोई ऐसी व्यवस्था बने जिससे घरेलू उपयोग के समान बड़ी कंपनियां बीच ना पाएं।