सहमति संबंध में रहने वाली युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी युवक को बिसरख कोतवाली पुलिस ने किया सोमवार को पैरामाउंट गोल चक्कर के पास से गाजियाबाद निवासी राहुल बंसल (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से अधिवक्ता है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल बरामद हुआ है। जिससे मृतक युवती से वार्तालाप की जाती थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। रोज टावर गार्डन सिटी-1 में सहमति संबंध में रहने वाली युवती ने 28 फरवरी को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के बाद परिजन ने युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतका की बहन का आरोप है कि युवती ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। आरोपी युवक द्वारा बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। महिला की बहन ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपी राहुल ने सूचना दी कि उनकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह घटनास्थल पर पहुंचीं, तो उसकी बहन जमीन पर पड़ी हुई थीं। आरोपी युवक की ही इस घटना में संलिप्तता है। उसका मृतका से वर्ष 2020-21 से संबंध था। उसने महिला को विवाह का झांसा देकर धोखा दिया था। 12 दिसंबर 2025 को आरोपी की बुआ एवं बहन ने शिकायकर्ता के दिल्ली स्थित घर पर आए और धमकाने का प्रयास किया था। उनकी बहन स्वभाव से अत्यंत खुशमिजाज थीं। वह आत्महत्या जैसा कदम कभी नहीं उठा सकती थीं। मृतका की बहन सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर जांच की मांग की थी। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।