फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऑपरेशन कन्विक्शन में गौतमबुद्धनगर बना प्रदेश में अव्वल, 884 आरोपियों को दिलाई गई सजा

नोएडा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट ने प्रदेश में अपराधियों को सजा दिलाने के मामले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। शासन द्वारा 1 जुलाई 2023 से 30 नवंबर 2024 तक के जारी आंकड़ों के अनुसार गौतमबुद्धनगर में 884 आरोपियों को सजा दिलाई गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। शासन से जारी आंकड़ों पर नजर डाले तो 1 जुलाई 2023 से 30 नवंबर 2024 तक जिले में मानक मानक (चिन्हाकन) के लिए 340 का लक्ष्य था। इसके चिन्हित सनसनीखेज मुकदमे (प्रकरण) 461 तय किए गए। इस कारण चिन्हांकन में कमी शून्य रही। इस कारण सजा हुए प्रकरण 768 रहे। इस कारण संबंधित मामले में 884 व्यक्तियों को सजा कराई गई। प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य अपराधियों को त्वरित न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सजा दिलाना और न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। इस उपलब्धि के चलते गौतमबुद्धनगर ने सुल्तानपुर और उन्नाव को क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें