प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेप-2 (GRAP-II) लागू होने के बावजूद सेक्टर-121 में सड़क किनारे जलता कूड़ा प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि हर शाम यहां कूड़ा जलाया जाता है, जिससे घना धुआं फैलकर सांस लेना मुश्किल बना देता है। लोगों को निकलते वक्त मुंह ढकना पड़ रहा है, वहीं बच्चों और बुजुर्गों को खांसी और आंखों में जलन की शिकायत बढ़ गई है। आसपास की सोसाइटियों के निवासियों ने कई बार शिकायतें कीं, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह कूड़ा जलना PM-2.5 और PM-10 के स्तर को तेजी से बढ़ाता है, जो ग्रेप-2 के दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन है।