ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में जूस विक्रेता के जरिये यातायात पुलिसकर्मियों के अवैध वसूली करने का खुलासा हुआ है। पुलिसकर्मियों ने एक ईको वाहन चालक को रोककर जांच की और दो हजार का चालान करने से बचाने के लिए पांच सौ रुपये वसूल लिए। ये रुपये जूस विक्रेता के मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन भेजे गए। घटना का वीडियो वायरल होने पर टीएसआई सतेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल परवेज को निलंबित कर एसीपी-3 सेंट्रल जोन को मामले की जांच दी गई है।