गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में एक्सपायरी डेट का खाद्यान्न बांटने को लेकर नेफेड प्रमुख को पत्र लिखा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि एक भी केंद्र पर एक्सपायरी खाद्यान्न का वितरण नहीं हुआ है। एक लाभार्थी को एक किलो चना, एक किलो दलिया और सरसों का तेल 500 एमएल मिलता है। जनपद में 1108 आंगनबाड़ी केंद्र चलाए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर में जुलाई वितरित होने वाला राशन भेजा गया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी से अंकुर त्रिपाठी ने बातचीत की।