ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 में जगह-जगह सीवर ओवर फ्लो होने की समस्या बनी हुई है। साथ ही गली-गली गंदगी फैली फैली हुई है। जिससे क्षेत्र में बीमारियां भी फैल रही हैं। अल्फा-2 के आई ब्लॉक में कई लोग वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों की गिरफ्त में आ चुके हैं। कई का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है तो कई लोग दवा लेकर घरों पर आ गए हैं। लोगों का आरोप है कि रोजाना सफाई न होने के गंदगी फैली रहती है। साथ ही सीवर ओवर फ्लो होने के कारण सड़क किनारे जलभराव की स्थिति बनी रहती है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है, मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। --- आशीष चौरसिया की रिपोर्ट