नोएडा में रविवार को श्री सेवा समिति की ओर से भागीरथी अपार्टमेंट सेक्टर-62 में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें बच्चों और अपार्टमेंट के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य जांच निशुल्क कराई गई और डॉक्टरों ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए कान ढक कर रखने जैसी सावधानियों की सलाह दी। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष शुभा चौधरी, उपाध्यक्ष सुनीता त्रिशल और सचिव दीपाशुं भी मौजूद रहे।