ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुलेसरा पुस्ता रोड पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में चार किशोरों की जान चली गई। सभी मृतक दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही वैगनआर कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में घायल हुए चारों किशोरों को उपचार के लिए सेक्टर-39 जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।