फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच केवल टीवी स्क्रीन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर अब नोएडा के फुटबॉल मैदानों पर भी दिखाई देने लगा है। शहर की फुटबॉल अकादमियों में लड़कों के साथ-साथ लड़कियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। कोचों का कहना है कि यदि यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले समय में फुटबॉल भारत में क्रिकेट को भी लोकप्रियता के मामले में कड़ी चुनौती दे सकता है।