नोएडा सेक्टर 14 ए स्तिथ शनि मंदिर के अध्यक्ष मान सिंह चौहान ने बताया की आज सावन के पहले सोमवार के दिन मंदिर में लगे शिविर की शुरुवात सुबह 9 बजे हवन के साथ हुई | इसके अलावा यह शिवर 11 अगस्त तक भक्तों और कांवड़ियों के लिए शुद्ध पेयजल, भोजन, और विश्राम के लिए पिछले 15 वर्षों से लगाया जा रहा है | वहीं सुबह से ही भक्तों के आना जाना लगा हुआ है | सेक्टर 44 स्तिथ छलेरा शिव मंदिर पुजारी ने बताया की तड़के से ही शिव मंदिर में भक्तों के तांता लगा हुआ है | इसके अलावा भक्तों द्वारा अर्पित किया गया पैकेट वाला दूध गरीबों में दान कर दिया जाता है वही भगवान को अर्पित किये गए फलों को भक्तों में बांट दिया जाता है| मेवा और मिश्री गायों के लिए दे दी जाती है |