फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा जिला अस्पताल में मॉकड्रिल के जरिए सिखाए आग से बचाव के तरीके

झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत के बाद अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को दोपहर फायर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। कर्मचारियों को आग लगने पर बचाव के तरीके सिखाए गए। साथ ही, स्टाफ को अग्निशमन यंत्र से बुझाने के बारे में जानकारी दी गई। स्टाफ को बताया गया कि सतर्कता और सुरक्षापूर्वक आग से लड़कर जानमाल से बचाव किया जा सकता है। इस मॉकड्रिल का आयोजन अग्निशमन विभाग की ओर से किया जाना था, लेकिन शहर में आग की बड़ी घटना होने की वजह से अग्निशमन विभाग की टीम शामिल नहीं हो पाई। इसलिए अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर से मॉकड्रिल की। सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने कहा कि हमें सतर्कता बरतनी चाहिए। आग से बचाव के सभी को अग्निशमन यंत्र चलाने आने चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें