ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विभाग में लगभग 1:10 पर आग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। वार्ड में भर्ती बच्चों को एहतियातन शिफ्ट किया गया। अस्पताल में आग लगने के दौरान अफरा तफरी मच गई। अस्पताल में लगे फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।