शेष 4 प्रतिशत आवासीय प्लॉट की मांग को लेकर सोमवार को ग्राम घोड़ी बछेड़ा एवं ग्राम जुनपत में किसान सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पीड़ित किसानों ने भाग लिया। दोनों गांवों के किसानों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे अपने अधिकार के रूप में शेष 4 प्रतिशत प्लॉट लेकर रहेंगे और इसके लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। महापंचायत में किसानों ने घोषणा की कि 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर विशाल अनशन आयोजित किया जाएगा। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक शेष 4 प्रतिशत प्लॉट देने की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।