फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा सेक्टर 137 की एक सोसाइटी में फनटास्टिक शाम का आयोजन, ड्राइंग बनाकर दिखाया हुनर, मैजिक शो का लिया मजा

नोएडा सेक्टर 137 स्थित एक्सोटिका फ्रेस्को सोसाइटी में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। फनटास्टिक शाम में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता हुई इसके बाद मैजिक शो दिखाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ड्राइंग प्रतियोगिता से हुई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और तरह-तरह की ड्राइंग बनाकर अपना हुनर दिखाया। इसके बाद मैजिक शो में जादूगर हिमांशु ने बच्चों को जादू दिखाए। ड्राइंग प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन अमर उजाला प्रतिनिधियों की ओर से किया गया था। इसमें जूनियर वर्ग में पहला स्थान कृषिका तिवारी, दूसरा स्थान समर कुमार, तीसरा स्थान नाव्या बैरी, चौथा स्थान रुतवी और पांचवा स्थान काश्वी को मिला। वहीं, सीनियर वर्ग में पहला स्थान आन्वी, दूसरा स्थान गायत्री झा, तीसरा स्थान आरव रंजन, चौथा स्थान वेदांत और पांचवा स्थान अमायरा भाटी को मिला। इन सभी बच्चों को अमर उजाला की ओर से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट दिए गए। इस फनटास्टिक शाम में सोसाइटी के अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरोजित दास गुप्ता, उपाध्यक्ष जगदीप सिंह और महासचिव कविता कुमार राजेश का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी बच्चों के अभिभावकों ने भी खूब आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें