फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े लुटेरों का आतंक: बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा, थाने के 10 दिन से चक्कर लगा रही पीड़िता

कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित रेलवे रोड पर दिनदहाड़े पहले वृद्ध महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर कुंडल लूटकर ले जाने मामला प्रकाश में आया है। परिजन का आरोप है कि घटना के दस दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित महिला कोतवाली के चक्कर लगा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय मिथलेश देवी नगर के मिलन विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने ने बताया कि 22 दिसंबर को वह दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवाई लेकर घर लौट रही थी। जब वह दोपहर के समय रेलवे रोड पर धनश्याम मोड अयोध्या गंज गेट के पास पहुंची तो दो व्यक्ति उनके पास आये। एक ने सफेद कुर्ता पायजामा चैक कलर की जैकेट पहनी हुई थी। दूसरे ने काला कोट पहना हुआ था। दोनों ने माथे पर तिलक लगाया हुआ था। महिला से कहा कि हम हरिद्वार से आए हैं। हमें आंखों का अस्पताल बता दो कहां है। उन्होंने पता नहीं होने के बारे में बोला। इसी दौरान दोनों ने उन्हें कुछ नशीली पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। उसी दौरान दोनों उनके कानों से सोने के कुंडल और 1500 रुपये नकद लूटकर फरार हो गये थे। सुध आने पर वह किसी तरह घर पहुंची थी। और घटना परिजनों को बताई गई। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज कर कोई कार्रवाई नही है है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार का कहना है। मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें