फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों ने उजाड़ी अशोक वाटिका, रात में जमकर मचाया उत्पात; लोगों में भारी गुस्सा, सख्त कार्रवाई की मांग

अल्फा 1 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक अशोक वाटिका बनाई है। ग्रीन बेल्ट में बने इस पार्क में बुधवार की रात को शराबियों ने तांडव किया। बृहस्पतिवार को सुबह मॉर्निंग वॉक करने जब लोग पहुंचे तब इस घटना का पता चला। लोगों का कहना है जो बेंच यहां बैठने के लिए लगी हैं। उनको पलट दिया गया। कुछ बेंच को तो पाथवे पर लाकर पटक दिया जिससे लोग घूम नहीं सकें। जिस तरह बेंच उठाकर दूसरी जगह पटकी गई हैं। उससे साफ लग रहा कि शराबियों की संख्या आधा दर्जन से अधिक रही होगी। स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें