फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा का क्रिकेट स्टेडियम बदहाल... अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के मैच में किरकिरी के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार 

आकाश दुबे Updated Thu, 28 Nov 2024 05:25 PM IST

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में फैली अव्यवस्थाएं पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं। स्टेडियम में जहां राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। वहीं, क्रिकेट मैदान को सुखाने का उपकरण सुपर सोपर खराब पड़ा है। इसके लिए करीब दो महीने पहले अफगानिस्तान व न्यूजीलैंड के बीच हुए टेस्ट मैच के दौरान हुई बारिश से प्राधिकरण की काफी किरकिरी हुई थी। अव्यवस्थाओं के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि सुपर सॉपर को सही कराने के लिए टेंडर हो चुका है। साथ ही क्रिकेट स्टेडियम बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें