त्योहारी सीजन में तेजी से दौड़ रहे बाजार को दशहरा के बाद अब धनतेरस पर करीब 2200 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाने की संभावना जताई जा रही है। बाजार में बर्तन से लेकर कपड़े, मिठाई, वाहन, ज्वेलरी और संपत्ति जैसे मामलों में काफी उछाल देखा जा रहा है। जिससे आज धरतेरस पर बाजार भी टॉप गियर में दौड़ने के लिए तैयार है। अकेले वाहनों के सेगमेंट में करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की उम्मीद हैं। इसी तरह से हैंडलूम, बर्तन, मिठाई, होम एप्लायंस आदि के बाजार भी करोड़ों रुपये से ऊपर के टारगेट पर दौड़ने के लिए तैयार हैं। दरअसल, पिछले कुछ सालों में बाजार के उतार-चढ़ाव और वैश्विक बंदी के कारण बाजार बुरी तरह से प्रभावित रहा है। इस साल बाजार पूरी तरह से खुला हुआ है। इसका असर इस फेस्टिवल सीजन में पहले ही दशहरा के उपलक्ष्य में देखने को मिल चुका है। बाजार के जानकारों का कहना है कि बाजार रुकेगा नहीं।