फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में भगवान कृष्ण की बाल लीला सुन भावविभोर हुए भक्त, देखें वीडियो

सेक्टर 110 स्थित महर्षि महेश योगी संस्थान के रामलीला परिसर में आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका गौरंगी गौरी ने महर्षि जी के भावातीत ध्यान के बारे में विस्तार बताया और कथा में आगे कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। आप सभी जानते है, जिस समय भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ था। उस समय माता देवकी और वासुदेव कारागार थे। पर श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही कारागार के सभी ताले अपने आप खुल गए। यानि भगवान की कृपा ऐसी कि कंस द्वारा लगाए गए सारे प्रतिबंध टूट गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी संभव है।इस दौरान महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राहुल भरद्वाज अशोक श्रीवास्तव, संयोजक रामेंद्र सचान, विनोद दीक्षित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें