फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में अयप्पा भजन पर झूमे भक्त, कलाकारों ने दी प्रस्तुति

हंसदवाणी भजन समूह ने रविवार, 24 नवंबर को नोएडा सेक्टर 62 स्थित श्री विनायक और श्री कार्तिकेय मंदिर में श्री अयप्पा भजन प्रस्तुत किए। दिन के कार्यक्रम की शुरुआत गणपति पूजा से हुई, जिसके बाद सहस्र नामावली हुई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री आरके वासन के नेतृत्व में हंसदवाणी भजन समूह द्वारा प्रस्तुत श्री अयप्पा भजन थे। मृत्युंजय कुमार सिंह ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। वैदिक प्रचार संस्थान की ओर से अध्यक्ष रवि बी शर्मा ने मृत्युंजय को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन महा दीप आराधना के साथ हुआ और उपस्थित सभी भक्तों को महा प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए, जो नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा दिल्ली, इंदिरापुरम, गाजियाबाद और वैशाली के पड़ोसी क्षेत्रों से भी आए थे। हंसवाणी भजन समूह चौदह वर्षों से अधिक समय से भजन प्रस्तुत कर रहा है और सेक्टर 62 नोएडा मंदिर में यह उनका 401वां कार्यक्रम था। साथ ही, श्रीधर और उनके भाइयों को 24 वर्षों से अधिक समय से निरंतर श्री अयप्पा भजन कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें